फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vinesh Phogat: कब शुरू होगी विनेश फोगाट की अपील पर सुनवाई? भारत के दिग्गज वकील को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें

Fri, 09 Aug 2024 09:13 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

हरीश साल्वे शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक से पहलवान विनेश फोगाट की पैरवी करेंगे। भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल और किंग्स काउंसल साल्वे ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें खेल पंचाट में फोगाट का प्रतिनिधित्व करने के लिए आईओए द्वारा नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विनेश फोगाट - फोटो : https://www.instagram.com/vineshphogat/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की अपील पर खेल पंचाट (सीएएस) में आज सुनवाई हो सकती है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को इस मामले पर सुनवाई होगी। वहीं, फैसला ओलंपिक खत्म होने से पहले आ सकता है। गुरुवार को खेल पंचाट ने महिलाओं की 50 किग्रा कुश्ती में संयुक्त रजत पदक की मांग करने की विनेश की याचिका को स्वीकार कर लिया था। यह विनेश फोगाट और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के लिए राहत की बात है।
विज्ञापन



देश के जाने-माने वकील हरीश साल्वे शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक से पहलवान विनेश फोगाट की पैरवी करेंगे। साल्वे ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें खेल पंचाट में फोगाट का प्रतिनिधित्व करने के लिए आईओए द्वारा नियुक्त किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें