फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियो ओलपिंक का कोटा पाने वाले गुरप्रीत बने देश के पांचवें शूटर

Mon, 01 Jun 2015 01:40 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के गुरप्रीत सिंह ने म्यूनिख में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप की दस मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में देश को पांचवां कोटा स्थान दिला दिया। गुरप्रीत ने फाइनल में 154 का स्कोर किया।
विज्ञापन


वह विजेता पुर्तगाल के जोआओ कोस्टा (201. 4), जापान के तोमोयुकी मातसुदा (200. 4) और चीन के सुन यांग (177.3) के बाद चौथे स्थान पर रहे। पांचवें स्थान पर रहे दक्षिण कोरिया के डेमियांग ली (136) भी कोटा स्थान हासिल करने में सफल रहे।

हालांकि भारत के स्टार पिस्टल शूटर जीतू राय इस स्पर्धा में फाइनल में प्रवेश नहीं पा सके। गुरप्रीत इससे पहले शनिवार को 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल में चौथा स्थान हासिल करने के बाद कोटा स्थान हासिल करने से चूक गए थे।
विज्ञापन


इस स्पर्धा में चौथे स्थान पर कोटा स्थान नहीं था। इस विश्व कप में ओलंपिक कोटा स्थान हासिल करने वाले गुरप्रीत दूसरे भारतीय निशानेबाज हैं। इससे पहले भारत के एकमात्र ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने दस मीटर एयर राइफल में कोटा स्थान लिया था।

अब तक पांच शूटर दिला चुके हैं ओलंपिक कोटा
अब तक कुल पांच भारतीय निशानेबाज ओलंपिक में कोटा स्थान दिला चुके हैं। गुरप्रीत और अभिनव बिंद्रा से पहले गगन नारंग, जीतू राय और अपूर्वी चंदेला यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

गगन नारंग ने अमेरिका के फोर्ट बेनिंग में इसी माह हुए विश्व कप की 50 मीटर राइफल प्रोन में तीसरा स्थान लेकर कामयाबी हासिल की, जबकि अपूर्वी चंदेला ने कोरिया में हुए विश्व कप में 10 मीटर राइफल में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


वहीं, पिस्टल शूटर जीतू राय ने स्पेन के ग्रेनाडा में हुई विश्व चैंपियनशिप में 50 मीटर फ्री पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर कोटा स्थान दिलाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें