फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच लगातार चौथा मुकाबला ड्रॉ, स्कोर 2-2 से बराबर

Sun, 29 Nov 2026 12:26 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा

सार

विश्व शतरंज चैंपियनशिप के चौथे गेम में भी भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। 34 चालों के बाद समाप्त हुई इस बाजी के साथ दोनों खिलाड़ियों के बीच लगातार चौथा गेम बराबरी पर छूटा। चार गेम के बाद स्कोर 2-2 है। अब पांचवें गेम में सिंदारोव सफेद मोहरों से खेलेंगे।

विज्ञापन
गुकेश बनाम सिंदारोव - फोटो : FIDE/Lichess/PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में मौजूदा चैंपियन डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी जंग लगातार रोमांचक होती जा रही है। शुक्रवार को खेले गए चौथे गेम में भी दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इसके साथ ही चैंपियनशिप में लगातार चौथी बाजी बराबरी पर छूटी। सफेद मोहरों से खेल रहे भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने सिंदारोव की रक्षात्मक रणनीति को भेदने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कोई निर्णायक सफलता नहीं मिली। दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और 34 चालों के बाद बाजी ड्रॉ घोषित कर दी गई।
विज्ञापन
Trending Videos

दोनों खिलाड़ियों ने नहीं लिया कोई बड़ा जोखिम
मुकाबले के दौरान गुकेश और सिंदारोव दोनों ने काफी सतर्कता के साथ खेल दिखाया। किसी भी खिलाड़ी ने बड़ा जोखिम लेने से परहेज किया। सिंदारोव की मजबूत रक्षात्मक रणनीति के सामने गुकेश को बढ़त बनाने का मौका नहीं मिला और आखिरकार दोनों खिलाड़ियों ने अंक साझा किए।
विज्ञापन

2-2 से बराबर है स्कोर
14 गेम की इस विश्व चैंपियनशिप में चार मुकाबलों के बाद स्कोर 2-2 से बराबर हो गया है। इससे पहले खेले गए शुरुआती तीनों क्लासिकल गेम भी ड्रॉ रहे थे। अब तक दोनों में से कोई भी खिलाड़ी खिताबी मुकाबले में बढ़त हासिल नहीं कर सका है। पांचवें गेम में सिंदारोव सफेद मोहरों के साथ खेलेंगे, जबकि गुकेश काले मोहरों से चुनौती पेश करेंगे। लगातार चार ड्रॉ के बाद अब दोनों खिलाड़ियों की नजरें पहली जीत दर्ज कर मुकाबले में बढ़त बनाने पर होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें