फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Grand Prix: घुड़सवार अनुष अग्रवाला का ड्रेसर्टेज ग्रां प्री में शानदार प्रदर्शन, सर्वश्रेष्ठ स्कोर हासिल किया

Mon, 12 May 2025 08:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अनुष ने एशियाई खेलों में दो पदक जीते थे। यह उनके नए घोड़े एट्रो के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन था। यह उनकी साथ में दूसरी ही ग्रां प्री थी।
विज्ञापन
घुड़सवारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय घुड़सवार अनुष अग्रवाला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए होल्टकैम्पर ड्रेसर्टेज ग्रां प्री में 69.44 प्रतिशत का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर हासिल किया। अनुष ने एशियाई खेलों में दो पदक जीते थे। यह उनके नए घोड़े एट्रो के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन था। यह उनकी साथ में दूसरी ही ग्रां प्री थी।
विज्ञापन


2022 हांग्झोउ एशियाई खेलों में टीम स्वर्ण और व्यक्तिगत कांस्य पदक जीतने वाले अनुष ने कहा, 'मुझे हमारे प्रदर्शन पर गर्व है। एट्रो और मैंने कम समय में एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखा है। इसके पीछे कई महीनों की कड़ी मेहनत रही है। हालांकि अब भी सुधार की गुंजाइश है, लेकिन यह सत्र की एक मजबूत शुरुआत है और मैं यहां से आगे बढ़ने के लिए उत्साहित हूं।' यह जोड़ी अब इस सप्ताह के अंत में बेल्जियम के लियर में प्रतिस्पर्धा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें