फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण पदक दिखाता है कि मैं सही राह पर हूं : संधू

Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User नई दिल्ली, एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के मानवजीत सिंह संधू ने कहा कि हाल में आईएसएसएफ  विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने से दिखता है कि वह इस महत्वपूर्ण वर्ष में सही दिखा में आगे बढ़ रहे हैं, जिसमें कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स आयोजित होंगे। संधू की निगाहें इस साल ओलंपिक कोटा हासिल करने पर लगी हैं।

विज्ञापन


उन्होंने अमेरिका के आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में दो बार के ओलंपिक चैंपियन निशानेबाज माइकल डायमंड को पछाड़कर पुरुष ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाला।

उन्होंने कहा, ‘इस जीत से पुष्टि होती है कि मेरी ट्रेनिंग सही चल रही है। मेरी तकनीक और उपकरण सही काम कर रहे हैं। इसलिए मुझे अपने प्रयासों को बढ़ाकर इसी राह पर बरकरार रहने की जरूरत है।’
विज्ञापन


राजीव गांधी खेल रत्न प्राप्त कर चुके इस 37 वर्षीय निशानेबाज ने अपने खेल में कुछ बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा कि विश्व कप के इस स्वर्ण पदक से इस महत्वपूर्ण साल में उनके प्रयासों को सही साबित कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें