फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल में सबसे बड़ा करार, एक घंटे की ही कमाई 1.70 करोड़ रुपए

Fri, 21 Nov 2014 03:39 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा करार हुआ है लेकिन यह लोकप्रिय फुटबॉल और क्रिकेट से नहीं बल्कि एक दूसरे खेल में किया गया है।
विज्ञापन


यह ऐतिहासिक करार हुआ है अमेरिका में। अमेरिका में बेसबॉल काफी लोकप्रिय है और उसके एक खिलाड़ी गियानकार्लो स्टैनटन की तो जैसे ही जबर्दस्त लॉटरी लग गई है। यह ऐसा करार है जिसके करीब एक फुटबॉल का सुपरस्टार भी नहीं पहुंच सका है।

गियानकार्लो स्टैनटन के इस करार को जैकपॉट कहा जा रहा है। बेसबॉल की टीम मियामी मार्लिंस ने 2 दिन पहले उनके साथ 2 हजार करोड़ रुपए (325 मिलियन डॉलर) से ज्यादा का अनुबंध 13 साल के लिए किया है। यह करार 20 अरब 19 करोड़ 97 लाख 22 हजार रुपए के आसपास है।
विज्ञापन


इसे अमेरिकी खेल इतिहास का सबसे बड़ा करार कहा जा रहा है। इससे पहले बड़ा करार डेट्राइट टाइगर्स ने मिगुएल काबेरा के साथ एक अरब 79 करोड़ 41 लाख 57 हजार (29 मिलियन डॉलर) रुपए का हुआ था।
विज्ञापन

कौन हैं गियानकार्लो स्टैनटन

गियानकार्लो स्टैनटन अमेरिका और बेसबॉल में तो जाना माना नाम है, लेकिन दुनियाभर के लोग अब इस करार के बाद उन्हें जानने लगे हैं। सबकी जुबान पर यही सवाल है कि आखिर उनके साथ किस आधार पर सबसे बड़ा करार किया गया है।

गियानकार्लो बेसबॉल में आउटफील्डर बल्‍लेबाज हैं और इस करार के साथ वह दुनिया के सबसे रईस खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। करार के बाद उनके एक घंटे की कमाई एक करोड़ 70 लाख रुपए के आसपास बैठेगी।

25 साल के इस खिलाड़ी ने नेशनल लीग के पिछले सत्र में मियामी मार्लिंस के लिए 37 होम रन बनाए थे और करियर में 154 रन बना चुके हैं। उनका रन बनाने का औसत 2014 में .288 है जबकि ओवरऑल .271 है।

मियामी की ओर से खेलते हुए उन्होंने इस साल पहला सिल्वर स्लगर अवार्ड जीता था और पहले मियामी मार्लिंस के खिलाड़ी बने जिन्होंने हैंक ऐरोन अवार्ड जीता।

यह करार 2027 तक जारी रहेगा। हालांकि गियानकार्लो इस करार को जैकपॉट नहीं मान रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें