फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Paralympics: गगन नारंग ने पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा, कहा- हम और पदक जीतेंगे

Fri, 06 Sep 2024 10:20 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय एथलीट्स ने कमाल करते हुए शुक्रवार को एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस पैरालंपिक में भारत के पदकों की संख्या अब तक 26 पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
गगन नारंग - फोटो : @gaGunNarang
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता निशानेबाज और पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल के नेता रहे गगन नारंग ने शुक्रवार को पैरालंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। जब इस पूर्व निशानेबाज से पेरिस ओलंपिक खेलों के विश्लेषण करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह अभी तक ऐसा नहीं कर पाए हैं। 
विज्ञापन


नारंग का बयान
नारंग ने भारतीय एथलीट्स की तारीफ की। उन्होंने कहा- मैंने अभी तक पेरिस ओलंपिक का विश्लेषण नहीं किया है। हर किसी ने इसके बारे में बात की है। लेकिन अभी सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पैरालंपिक खेलों में हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पैरालंपिक खेलों में हमारे खिलाड़ियों में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में जीते गए पदकों की संख्या को पीछे छोड़ दिया है और अभी अधिक पदक मिलने की उम्मीद है।

भारत ने तोड़ा टोक्यो पैरालंपिक का रिकॉर्ड
पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय एथलीट्स ने कमाल करते हुए शुक्रवार को एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रवीण कुमार ने एथलेटिक्स के ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इस पैरालंपिक में भारत के पदकों की संख्या अब तक 26 पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


भारत इस बार 25 पार के लक्ष्य को लेकर इन खेलों में उतरा था और वह पार हो चुका है। यह पैरालंपिक हर मायने में भारत के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ पैरालंपिक साबित हुआ है। अवनि लेखरा से शुरू हुई कहानी जारी है और नौवें दिन प्रवीण के अलावा भी कई पदक आ सकते हैं। पेरिस पैरालंपिक में 84 पैरा एथलीट्स भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इन खेलों का आयोजन आठ सितंबर तक होना है। भारत 12 डिसिप्लिन में प्रतिस्पर्धा कर रहा है, जो टोक्यो से तीन ज्यादा हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें