फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

French Open: भांबरी-गैलोवे की जोड़ी जीती, बोलीपल्ली-बैरिएंटोस की जोड़ी फ्रेंच ओपन से बाहर

Wed, 28 May 2025 11:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भांबरी नेट पर बहुत सक्रिय थे। उन्होंने कुछ बेहतरीन वॉली विनर लगाए और कोर्ट के पीछे के स्ट्रोक्स में भी दमदार थे। उनका कोर्ट कवरेज भी जबरदस्त था। भांबरी ने दूसरे सेट के टाई-ब्रेक में दो सेट प्वाइंट बचाए और एक मैच प्वाइंट भी बनाया।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के युकी भांबरी और उनके अमेरिकी जोड़ीदार रॉबर्ट गैलोवे ने बुधवार को यहां फ्रेंच ओपन पुरुष युगल के पहले दौर में कड़े मुकाबले में जीत हासिल की लेकिन ऋत्विक बोलीपल्ली की ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में पहली जीत की तलाश जारी रहेगी। भांबरी और गैलोवे ने पहले दौर में रोबिन हासे और हेंड्रिक जेबेन्स की जोड़ी को 6-3 6-7(8) 6-3 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


बोलीपल्ली और उनके कोलंबियाई जोड़ीदार निकोलस बैरिएंटोस को पहले दौर में सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा। कनाडा के गैब्रियल डायलो और ब्रिटेन के जैकब फर्नले ने महज 56 मिनट में बोलीपल्ली और बैरिएंटोस की जोड़ी पर 6-0, 6-2 से जीत हासिल की।

भांबरी नेट पर बहुत सक्रिय थे। उन्होंने कुछ बेहतरीन वॉली विनर लगाए और कोर्ट के पीछे के स्ट्रोक्स में भी दमदार थे। उनका कोर्ट कवरेज भी जबरदस्त था। भांबरी ने दूसरे सेट के टाई-ब्रेक में दो सेट प्वाइंट बचाए और एक मैच प्वाइंट भी बनाया। लेकिन इस भारतीय का फोरहैंड नेट से टकरा गया। इस तरह हासे गेम को निर्णायक गेम तक ले जाने में सफल रहे।
विज्ञापन


भांबरी और गैलोवे ने फिर निर्णायक सेट के चौथे गेम में जेबेंस की सर्विस तोड़कर 3-1 की बढ़त हासिल की। भांबरी ने वॉली विनर के साथ मैच का अंत किया। मार्च में एटीपी 250 चिली ओपन जीतने वाले बोलीपल्ली और बैरिएंटोस की जोड़ी को बेहतरीन सर्विस के सामने और रिटर्न करने में संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को आसान अंक प्रदान किए।

डायलो और फर्नले ने जल्द ही भारतीय खिलाड़ी की सर्विस तोड़ दी और 4-0 से बढ़त बना ली। फिर दो सेट प्वाइंट हासिल कर शुरूआती सेट अपने नाम किया। दूसरे सेट में भी कोई बदलाव नहीं हुआ जिसमें भी डायलो और फर्नले का आक्रामक प्रदर्शन जारी रहा।

हालांकि इसमें बैरिएंटोस दूसरे गेम में अपनी सर्विस बचाने में सफल रहे। पर बोलीपल्ली ने सर्विस में डबल फॉल्ट कर दी। लेकिन आठवें गेम में सर्विस बचाने में सफल रहे। पर बैरिएंटोस फिर डायलो के ताकतवर फोरहैंड को रिटर्न नहीं कर सके और अगले मैच प्वाइंट में वाइड शॉट लगा बैठे। दिन में अब भारत के युकी भांबरी, रोहन बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी पुरुष युगल में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें