कतर के लुसैल स्टेडियम में 18 दिसंबर (रविवार) को फ्रांस का मुकाबला अर्जेंटीना से होगा। फ्रांस विश्व कप इतिहास में चौथी बार फाइनल में पहुंचा है। वह 1998 और 2018 में चैंपियन बना था। वहीं, 2006 में उसे इटली के खिलाफ हार मिली थी।
गत चैंपियन फ्रांस ने फुटबॉल विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में मोरक्को को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। कतर के लुसैल स्टेडियम में 18 दिसंबर (रविवार) को उसका मुकाबला अर्जेंटीना से होगा। फ्रांस विश्व कप इतिहास में चौथी बार फाइनल में पहुंचा है। वह 1998 और 2018 में चैंपियन बना था। वहीं, 2006 में उसे इटली के खिलाफ हार मिली थी।
विज्ञापन
फ्रांस ने मोरक्को को हराकर अफ्रीकी और अरब देशों का सपना तोड़ दिया। मोरक्को विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम थी। वह अब तीसरे स्थान के लिए शनिवार (17 दिसंबर) को होने वाले मुकाबले में क्रोएशिया के खिलाफ खेलेगी। उसके पास जीत के साथ टूर्नामेंट को समाप्त करने का अवसर होगा।
Trending Videos
गोल करने के बाद फ्रांस के थियो हर्नांडेज
- फोटो : FIFA World Cup/Twitter
फ्रांस के लिए हर्नांडेज और मुआनी ने किया गोल
फ्रांस के लिए दो गोल थियो हर्नांडेज और रैंडल कोलो मुआनी ने किए। किलियन एम्बाप्पे, एंटोनी ग्रीजमैन, ओलिवर जिरूड और ओस्मान डेम्बेले जैसे स्टार खिलाड़ी इस मुकाबले में गोल नहीं कर सके।
फ्रांस ने पांचवें मिनट में ही बढ़त हासिल कर ली थी। थियो हर्नांडेज ने टीम के लिए पहला गोल किया। हर्नांडेज ने मोरक्को के गोलकीपर बुनौ को नजदीक से छकाते हुए गोल दाग दिया। 79वें मिनट में टीम की बढ़त दोगुनी हो गई। उसके लिए रैंडल कोलो मुआनी ने टीम के लिए दूसरा गोल किया। वह सब्सीट्यूट के तौर पर उतरे थे। उन्होंने उतरने के 44 सेकंड बाद ही गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया।
गोल करते फ्रांस के मुआनी (ब्लू जर्सी)
- फोटो : FIFA World Cup/Twitter
2002 के बाद पहली बार हुआ ऐसा
फुटबॉल विश्व कप में 2002 के बाद पहली बार कोई टीम लगातार दो फाइनल खेलेगी। तब ब्राजील लगातार तीसरी बार फाइनल खेल रही थी। उसने 1994 के बाद 1998 और 2002 में खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई थी। ब्राजाली 1994 और 2002 में चैंपियन बना था। फ्रांस 1990 के बाद लगातार दो बार फाइनल खेलने वाली यूरोप की पहली टीम बनी। जर्मनी 1982, 1986 और 1990 में फाइनल खेला था।
दो या उससे ज्यादा बार लगातार फाइनल में पहुंचने वाली टीमें
इटली: 1934, 1938 ब्राजील: 1958, 1962 नीदरलैंड: 1974, 1978 जर्मनी: 1982, 1986, 1990 अर्जेंटीना: 1986, 1990 ब्राजील: 1994, 1998, 2002 फ्रांस: 2018, 2022