फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran-Israel Conflict: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच फॉर्मूला वन ने लिया बड़ा फैसला, दो रेस रद्द की

Sun, 15 Mar 2026 04:00 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच फॉर्मूला वन ने बड़ा फैसला लिया है। अप्रैल में बहरीन और जेद्दा में ग्रां प्री होनी थी जिसे अब रद्द कर दिया है।  
विज्ञापन
फॉर्मूला वन - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फॉर्मूला वन और उसकी संचालन संस्था फिया ने कहा है कि ईरान युद्ध से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं के कारण अप्रैल में बहरीन और सऊदी अरब में होने वाली ग्रां प्री रेस नहीं होंगी। अमेरिका और इस्राइल द्वारा हमले शुरू करने के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इन दोनों देशों पर हमले किए हैं। यह घोषणा रविवार सुबह शंघाई में चीन ग्रां प्री से पहले की गई।
विज्ञापन


अप्रैल में बहरीन और जेद्दा में होनी थी रेस 
एफवन रेस 12 अप्रैल को बहरीन में और 19 अप्रैल को सऊदी अरब के शहर जेद्दा में होनी थी। एफवन ने कहा, पश्चिम एशिया क्षेत्र में चल रही स्थिति के कारण बहरीन और सऊदी अरब ग्रां प्री अप्रैल में नहीं होंगी। हालांकि कई विकल्पों पर विचार किया गया लेकिन अंततः यह तय किया गया कि अप्रैल में होने वाले रेस के स्थान में बदलाव नहीं होगा।

एफवन के अध्यक्ष और सीईओ स्टेफानो डोमेनिकाली ने कहा, 'यह एक मुश्किल फैसला था लेकिन दुर्भाग्य से पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस समय यह सही फैसला है।' फिया ने कहा कि ये दोनों रेस अप्रैल में नहीं होंगी और इनकी जगह कोई दूसरी रेस आयोजित नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


फिया के अध्यक्ष मोहम्मद बेन सुलेयम ने कहा, फिया हमेशा हमारे समुदाय और सहकर्मियों की सुरक्षा और भलाई को सबसे पहले रखेगी। सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद हमने इस जिम्मेदारी को पूरी तरह से ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें