लॉस एंजिल्स गैलेक्सी के ज्लाटन इब्राहिमोविच ने मंगलवार को वाशिंगटन डीसी के वेन रूनी को पछाड़कर मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) का न्यूकॉमर ऑफ द ईयर का खिताब जीत लिया। एमएलएस के 27 मैचों में 22 गोल दागने वाले 37 वर्षीय इब्राहिमोविच को 36 प्रतिशत वोट मिले। इक्कीस मैचों में 12 गोल करने वाले रूनी को 32 फीसद वोट मिले।
इंग्लैंड के लिए विदाई मैच खेलने को लेकर उत्सुक हैं रूनी
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान वेन रूनी ने कहा कि फिर से देश की जर्सी पहनकर खेलना मेरे लिए सम्मान की बात है। इंग्लैंड के लिए रिकॉर्ड 53 गोल दागने वाले रूनी बृहस्पतिवार को अमेरिका के खिलाफ वेंबेले स्टेडियम में अपना विदाई मैच खेलेंगे। उन्होंने अपना आखिरी मैच इसी मैदान में नवंबर 2016 में स्कॉटलैंड के खिलाफ खेला था। यह इंग्लैंड की ओर से उनका 120वां मैच होगा।