फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटफोर्ड को हराकर वेस्ट हैम इंग्लिश प्रीमियर लीग में सुरक्षित स्थान पर

Sat, 18 Jul 2020 02:10 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फुटबॉल - फोटो : social Media
विज्ञापन

मिचेल एंटोनियों के पांच मैचों में सातवें गोल की मदद से वेस्ट हैम ने इंग्लिश प्रीमियर लीग मैच में वाटफोर्ड को 3-1 से हराकर अपने लिए एक और सत्र सुनिश्चित किया। इस हार से वाटफोर्ड की टीम के सामने रेलीगेशन की समस्या खड़ी हो गई है, जो रेलीगेट होने से केवल तीन अंक ऊपर है।

विज्ञापन

 
वेस्ट हैम की टीम ने 36 मिनट में आक्रामक खेल दिखाते हुए तीन गोल दाग दिए, जिससे टीम रेलीगेट होने से छह अंक ऊपर पहुंच गई है। एंटोनियो ने छठे मिनट में टीम के लिए पहला गोल किया। फिर थामस सोयेसेक ने बढ़त दोगुनी कर दी। 36वें मिनट में डेकलान राइस ने इसे 3-0 कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें