फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : राजस्थान-पंजाब मुकाबले से आई लीग फुटबॉल के पहले मैच का होगा आगाज 

Sun, 26 Dec 2021 05:06 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

आई लीग फुटबॉल के पहले मैच में रविवार को राजस्थान युनाइटेड एफसी ग्लास पंजाब एफसी से खेलेगी। अन्य मैच में गोकुलम केरला का सामना पूर्व चैंपियन चर्चिल ब्रदर्स से होगा। वहीं अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की डेवलपमेंटल टीम इंडियन एरोज की टक्कर ट्राउ एफसी से होगी।
विज्ञापन
राजस्थान युनाइटेड एफसी - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान युनाइटेड एफसी आई लीग फुटबॉल के पहले मैच में रविवार को राउंड ग्लास पंजाब एफसी से खेलेगी तो सभी की नजरें ब्राजील के स्टार मार्शेलिन्हो लेइटे परेरा पर होगी।

विज्ञापन


गोकुलम केरल का सामना पूर्व चैंपियन चर्चिल ब्रदर्स से
पहले दिन के अन्य मैच में गोकुलम केरला का सामना पूर्व चैंपियन चर्चिल ब्रदर्स से होगा। वहीं अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की डेवलपमेंटल टीम इंडियन एरोज की टक्कर ट्राउ एफसी से होगी।

2016 में 10 गोल किए थे राजस्थान के ब्राजीली स्ट्राइकर मार्शेलिन्हो ने 
मार्शेलिन्हो ने इंडियन सुपर लीग में 2016 में अपने पदार्पण सत्र में ही 10 गोल करके गोल्डन बूट जीता था। दिल्ली डायनामोस के साथ शुरुआत करने के बाद पुणे सिटी एफसी, हैदराबाद एफसी, ओडिशा एफसी और एटीके मोहन बागान के लिए खेल चुके मार्शेलिन्हो 79 मैच में 33 गोल कर चुके हैं।
विज्ञापन


अब वह आरयूएफसी के लिए खेलेंगे जो आई लीग के लिए क्वालिफाई करने वाली राजस्थान की पहली टीम है। ब्राजील के इस स्टार खिलाड़ी ने कहा, यह नई टीम है और मैं युवा खिलाड़ियों के लिये मिसाल पेश करना चाहता हूं। इसके साथ ही अपने खेल का पूरा मजा भी लेना चाहता हूं।
विज्ञापन


दूसरी ओर पंजाब के पास इंग्लैंड के डिफेंडर जोसेफ यार्ने, स्पेन के मिडफील्डर जोसेबा बेइतिया , इंग्लैंड के स्ट्राइकर कुर्तिस जी जैसे सितारे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें