स्पेनिश फुटबॉल क्लब वालेंशिया ने टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद कोच अलबर्ट सेलाडेस को बर्खास्त कर दिया। यह घोषणा विलारीयाल के हाथों 2-0 से हार के बाद की गई। कोरोना महामारी के बीच खेल बहाल होने के बाद टीम की यह लगातार तीसरी हार थी। अब वालेंशिया आठवें स्थान पर है, उसने कोरोना महामारी के बाद पांच में से एक ही मैच जीता है। अंतरिम कोच वोरो गोंजालेस सत्र के आखिर तक टीम का कार्यभार संभालेंगे।