फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा अंडर-17 विश्व कप की तैयारियां लगभग पूरी: गोयल

Sun, 21 May 2017 04:29 AM IST
amarujala.com, Presented By: पवन नाहर
विज्ञापन
football
विज्ञापन
भारत में इस साल होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप फुटबॉल को प्रमोट करने के लिए केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। गोयल ने फीफा अंडर-17 विश्व कप फुटबॉल को प्रमोट करने के मकसद से यहां शुक्रवार को कनॉट प्लेस के इनर सर्किल के पार्क में एक 25 फुट लंबे फुटबॉल बैलून को स्थापित किया।
विज्ञापन


विजय गोयल ने कहा, ‘भारत में फीफा अंडर-17 विश्व कप फुटबाल 6 से 28 अक्टूबर तक होगा। इसके मैच भारत में छह शहरों- नवी मुंबई, दिल्ली, गोवा, कोलकाता, कोच्चि, गुवाहाटी में खेले जाएंगे। मैंने इन सभी शहरों में जाकर उन स्टेडियमों का मुआयना कर अंडर -17 फीफा विश्व कप की तैयारियों का जायजा लिया है। सभी स्टेडियम में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।भारत में फीफा अंडर-17 विश्व कप में शिरकत करने आने वाले दुनिया भर के सभी फुटबॉलरों का स्वागत करते हैं।  फुटबॉल भारत में क्रिकेट के बाद सबसे दूसरा लोकप्रिय खेल है। हम चाहते हैं कि भारत में खेल पाठयक्रम का हिस्सा हो। हम इसके लिए पूरी शिद्दत से जुटे हैं।

हम भारत में गली-गली, गांव-गांव फुटबॉल को लोकप्रिय करना चाहते हैं। फीफा अंडर-17 विश्व कप फुटबॉल की मेजबानी का मकसद देश में फुटबॉल को लोकप्रिय बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कह चुके हैं कि वह फुटबॉल को देश के हर गांव तक पहुंचाना चाहते हैं।  भारत में फुटबॉल की अलख जगाने और इसकी एक संस्कृति विकसित के लिए मिशन 11 मिलियन शुरू किया था। इसके तहत अब तक चार हजार स्कूलों को इससे जोड़ा जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं खेलेगो तो खिलोगे। हम इसी का अनुसरण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें