ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से, पेरू को 1-0 से हराया। डेनमार्क से गोलरहित ड्रॉ।
नॉकआउट अंतिम 16 में अर्जेंटीना को 4-3 से परास्त किया। क्वार्टरफाइनल में उरुग्वे को 2-0 से हराया। म्बाप्पे ने टीम की ओर से इस विश्व कप में किए 3 गोल। एंटोनी ग्रीजमैन ने चार मैच में दो गोल दागे।
सैमुअल उमटिटि के एकमात्र गोल से फ्रांस ने सेमीफाइनल में बेल्जियम को पटखनी देते हुए विश्वकप फाइनल में जगह बनाई थी। हाफ टाइम से पहले फ्रांस ने 11 बार गोलपोस्ट पर निधाना साधा, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली थी। 51 वें मिनट में उमटिटि के जादूई हेडर की मदद से फ्रांस फाइनल में एंट्री कर पाया।