फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी महिला फुटबॉल टीम को सुनवाई के लिए अगले साल तक इंतजार करना होगा

Thu, 30 Jul 2020 08:57 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

अमेरिकी महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी अगर काम के भेदभावपूर्ण हालात के अपने आरोपों की ज्यूरी से जांच कराना चाहती हैं तो उन्हें अगले साल तक इंतजार करना होगा। अमेरिका के जिला न्यायाधीश आर गैरी क्लॉसनर ने खिलाड़ियों और अमेरिकी सॉकर महासंघ से बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस के कारण ज्यूरी के सदस्य मौजूद नहीं होंगे।

विज्ञापन


उन्होंने दोनों पक्षों को सूचित किया कि अगर वे 15 सितंबर की सुनवाई की तारीख पर सुनवाई चाहते हैं तो उन्हें छह अगस्त तक पीठ द्वारा सुनवाई के लिए राजी होना होगा जिसमें वह फैसला सुनाएंगे। न्यायाधीश गैरी क्लॉसनर ने कहा कि अगर वे ज्यूरी से सुनवाई चाहते हैं तो वे मामले की सुनवाई को 26 जनवरी तक टाल देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें