फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन सुपर लीग: चेन्नईयिन एफसी ने जैरी लालरिनजुआला का अनुबंध बढ़ाया

Thu, 30 Jul 2020 07:35 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जैरी लालरिनजुआला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मिजोरम के प्रतिभावान लैफ्ट बैक जैरी लालरिनजुआला ने गुरुवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टीम चेन्नईयिन एफसी के साथ अपने अनुबंध को बढ़ाते हुए कई साल का नया करार किया है। जैरी ने चेन्नईयिन एफसी की ओर से 65 मैच खेले हैं और 2017-18 में टीम को आईएसएल खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। जैरी तब सत्र में एक मैच को छोड़कर सभी मैचों में खेले थे।

विज्ञापन


प्रेस विज्ञप्ति में भारत के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जैरी के हवाले से कहा गया, ‘पिछले सत्र में चेन्नईयिन की ओर से एक और यादगार सत्र के बाद अनुबंध बढ़ाने की मुझे काफी खुशी है। क्लब के साथ मेरी यात्रा सीखने के लिहाज से अब तक शानदार रही, क्लब से जुड़े लोगों ने इतने वर्षों में मेरे वह फुटबॉलर बनने में मदद की जो मैं आज हूं। मैं एक बार फिर चेन्नईयिन की जर्सी पहनने का इंतजार नहीं कर सकता और अपने जुनूनी समर्थकों के लिए खेलने को तैयार हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें