अमेरिकी महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी अगर काम के भेदभावपूर्ण हालात के अपने आरोपों की ज्यूरी से जांच कराना चाहती हैं तो उन्हें अगले साल तक इंतजार करना होगा। अमेरिका के जिला न्यायाधीश आर गैरी क्लॉसनर ने खिलाड़ियों और अमेरिकी सॉकर महासंघ से बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस के कारण ज्यूरी के सदस्य मौजूद नहीं होंगे।