फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल महांकुभ के लिए 32 टीमों को मिला मौका

Fri, 22 Nov 2013 08:57 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अमेरिकी टीम उरुग्वे ने जॉर्डन के साथ दूसरे अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ में गोलरहित मुकाबला खेलकर फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अगले साल फीफा वर्ल्ड कप ब्राजील में खेला जाएगा।
विज्ञापन


इसी के साथ वह वर्ल्ड कप के लिए टिकट कटाने वाली टूर्नामेंट की 32वीं और आखिरी टीम बन गई है। फुटबॉल के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट का ड्रॉ छह दिसंबर को निकाला जाएगा।

2014 वर्ल्ड कप के लिए दो साल से ज्यादा समय तक क्वालीफाइंग मुकाबले खेले जा रहे थे।

वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने वाली 32 टीमों में जगह हासिल करने वाली उरुग्वे ने ओमान में गत सप्ताह पहले क्वालिफायर राउंड में 5-0 से जीत दर्ज की थी। छह दिसंबर को वर्ल्ड कप ड्रॉ में उरुग्वे को फीफा वर्ल्ड रैंकिंग के आधार पर अन्य सात टीमों की तरह वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ल्ड कप में चौथे स्थान पर रही उरुग्वे ने इस टूर्नामेंट के लिए लगातार चौथी बार क्वालीफाई किया है।

वर्ल्ड कप के लिए टिकट कटाने वाली टीमें
यूरोपः हालैंड, इटली, बेल्जियम, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, स्पेन, इंग्लैंड, रूस, बोस्निया-हरर्जेगोविना, क्रोएशिया, ग्रीस, पुर्तगाल और फ्रांस।
एशियाः जापान, ऑस्ट्रेलिया, इरान और दक्षिण कोरिया।
दक्षिण अमेरिकाः ब्राजील (मेजबान), अर्जेंटीना, कोलंबिया, चिली, उरुग्वे और इक्वाडोर।
कॉनकाफः संयुक्त राज्य अमेरिका, कोस्टा रिका, होंडुरास और मैक्सिको।
अफ्रीकाः नाइजीरिया, आइवरी कोस्ट, कैमरून, घाना और अल्जीरिया।
ओशिनियाः कोई क्वालीफायर नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें