फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के बावजूद कोच ने अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम को सराहा, प्रदर्शन पर जताया गर्व

Sat, 14 Dec 2019 11:39 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फुटबॉल - फोटो : social Media
विज्ञापन

भारतीय अंडर-17 महिला टीम तीन देशों के टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में स्वीडन से 0-3 से हार गई लेकिन मुख्य कोच थामस डेनेर्बी ने कहा कि मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ प्रदर्शन से उन्हें टीम पर गर्व है।

विज्ञापन


डेनेर्बी ने कहा, ‘हमें पता है कि यूरोप में स्वीडन मजबूत टीम है और हर किसी को पता है कि उनकी सीनियर टीम ने इस साल विश्व कप में कांस्य पदक जीता है। मुझे अपनी टीम की खिलाड़ियों पर गर्व है। हमने गोल करने के कुछ अच्छे मौके बनाए। मौका बनाने के बाद अंतिम क्षणों में हम उसे गोल में नहीं बदल सके, हम इस पर काम कर रहे हैं। मुख्य कोच के तौर पर दो महीने पहले टीम का कार्यभार संभालने वाले डेनेर्बी ने कहा कि खिलाड़ी नयी प्रणाली में ढल रहे हैं।' 

उन्होंने कहा, ‘आप इसे देख सकते हैं, डिफेंस, मिडफील्ड, आक्रमण हर विभाग में खिलाड़ी अच्छा कर रही है। हमारा लक्ष्य लंबे समय का है और हम उसमें ढलने की कोशिश कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘नए कोच के साथ खिलाड़ियों को सामंजस्य बैठाने में थोड़ा समय लगता है। मुझे लगता है कि वे टीम की योजना को मैदान में उतरने के मामले में अच्छा कर रही हैं।’ भारत अपना अगला मैच मंगलवार को थाईलैंड से खेलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें