भारत के 2012 अंडर 17 फुटबाल वर्ल्ड कप की मेजबानी पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं क्योंकि फीफा ने हाल में सरकार के पत्र को खारिज कर दिया है। यह पत्र अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ द्वारा विश्व संचालन संस्था को भेजा गया था। हालांकि जहां तक प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के आयोजन के बारे एआईएफएफ को अभी निश्चित निष्कर्ष पर पहुंचना बाकी है।
फीफा ने सख्ती कायम रखते हुए कहा कि वह तब तक इसे हरी झंडी नहीं देगा तब तक उसे भारत सरकार से कुछ गारंटी का आश्वासन नहीं मिलता।
एआईएफएफ महासचिव कुशाल दास ने कहा, ‘सरकार के पत्र को फीफा ने खारिज कर दिया है, वे सरकार से कुछ गारंटी मांग रहे थे। हमने तब सरकार को लिखा था और तब शुरू में उन्होंने इसे खारिज कर दिया था लेकिन हमने उन्हें मनाया और दोबारा पत्र भेजा और उनसे दोबारा इसे देखने का आग्रह किया।’