फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई-लीगः ईस्ट बंगाल जीता

Sun, 13 Jan 2013 11:55 PM IST
कल्याणी/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ईस्ट बंगाल ने मुंबई एफसी को आई-लीग फुटबाल चैंपियनशिप के 15वें राउंड में 2-0 से हराकर अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। नाइजीरियाई स्ट्राइकर इदेह चिदी ने 11वें मिनट में ईस्ट बंगाल का पहला गोल दागा, जो टूर्नामेंट में उनका 16वां गोल था। चिदी का आई-लीग में यह 88वां और भारत में उनका 201वां गोल था।
विज्ञापन


ईस्ट बंगाल का दूसरा गोल लालरिंदिका राल्टे ने 25 गज की दूरी से दागा। ईस्ट बंगाल ने इससे पहले सालगावकर को 4-1 से और पैलान एरोज को 3-0 से हराया था। ईस्ट बंगाल अब 30 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है जबकि मुंबई 20 अंकों से छठवें स्थान पर है। शिलांग लाजोंग ने डेम्पो को ड्रा पर रोका।

उधर, मेजाबन शिलांग लाजोंग ने गत चैंपियन डेम्पो को गोलरहित ड्रा खेलने के लिए मजबूर कर दिया। गोवा के डेम्पो के अब 14 मेचों से 27 अंक है और वह चौथे स्थान पर है। शिलांग 15 मैचों से 12 अंकों से रेलीगेशन जोन में फंसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें