फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को मैदान पर ले जाने पर हुआ बवाल, स्टार खिलाड़ी को पड़ी फटकार

Wed, 06 Jul 2016 02:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Garetha Bale - फोटो : twitter
विज्ञापन
यूरो कप अपने अंतिम दौर की ओर बढ़ा चुका है। 32 टीमों से शुरु हुए इस टूर्नामेंट में अब सिर्फ 4 देश ही बाकी हैं। सेमीफाइन मुकाबले में पुर्तगाल की टीम वेल्स से भिड़ेगी।
विज्ञापन


मगर यूएफा ने वेल्स के गरेथ बेल समेत कई खिलाड़ियों के बर्ताव को लेकर नाराज़गी दर्ज कराई है। अंतिम-16 में आयरलैंड के खिलाफ हुए मुकाबले में जीत के बाद खिलाड़ियों में अपने बच्चों के साथ मैदान पर परेड की थी। यूएफा इसी बात को लेकर खफा है।

यूएफा के ऑपरेशंस निदेशक मार्टिन कैलेन ने कहा, “बच्चों की मौजूदी और खेल में रुची अच्छी बात है। मगर यूरोपियन चैंपियनशिप कोई फैमिली पार्टी नहीं है।”

इसके बाद उन्होंने कहा, “हम इसके खिलाफ नहीं है, मगर हमें सावधानी बरतने की जरूरत है। हमें खिलाड़ियों को सुरक्षा प्रदान करनी होती है। इससे ज़ुड़े कुछ नियम-कानून होते हैं। खिलाड़ियों को इसका सम्मान करना चाहिए। इसके पीछे कुछ सुरक्षा कारण होते हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के साथ तस्वीर हुई थी वायरल

Garetha Bale - फोटो : twitter
दरअसल, बेल आयरलैंड के साथ मैच के बाद अपनी बेटी अल्बा के साथ पिच पर नज़र आए। दोनों की गले लगने वाली तस्वीर काफी वायरल हुई थी। यह तस्वीर यूरो 2016 की सबसे बेहतरीन तस्वीरों में से एक मानी जा रही है। दूसरे खिलाड़ी भी अपने बच्चों के साथ पिच पर थे।

वेल्स ने यह मैच 1-0 से जीता था। वेल्स पहली बार यूरो कप में हिस्सा ले रही है। पहली बार में ही यह टीम सेमीफाइनल तक पहुँच गई। सेमीफाइनल में वेल्स का मुकाबला क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाली टीम से होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें