फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएफा ने स्विस क्लब सियोन पर लगाया एक सत्र का प्रतिबंध

Wed, 18 Apr 2018 02:44 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूएफा
विज्ञापन

यूएफा ने स्थानांतरण ऋण मामले में स्विट्जरलैंड के क्लब सियोन को अपने टूर्नामेंटों के लिए एक सत्र के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। यही नहीं लाइसेंस से संबंधित नियम तोड़ने के लिए तीन क्लबों कजाखिस्तान के इरटिश, सर्बिया के वोवोदीना और अल्बानिया के तिराना क्लब पर जुर्माना भी लगाया है। 

विज्ञापन


यूएफा ने क्लब वित्तीय निगरानी पैनल के जजों के फैसले के बाद कहा कि सियोन को मेरिट के आधार पर अगले दो सत्र के लिए चैंपियंस लीग या यूरोपा लीग क्वालिफिकेशन के लिए प्रतिबंधित किया गया है। 

यह मामला घाना के फारवर्ड इस्माइल यार्ती के विवादास्पद स्थानांतरण के लिए फ्रांस के क्लब सोशोक्स को 950000 यूरो (लगभग 7,72,18716 करोड़ रुपये)  के ऋण का है। 
विज्ञापन


इसके अलावा क्लब पर 235000 यूरो (लगभग 1,90,97691 करोड़ रुपये) को जुर्माना भी लगाया गया है। फैसले के खिलाफ क्लब खेल पंचाट में अपील कर सकता है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें