फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमोन की नकल उतारने पर रोनाल्डो को पेनल्टी, भरेंगे $23,000 का भारी जुर्माना

Fri, 22 Mar 2019 02:21 AM IST
गौरव द्विवेदी खेल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Cristiano Ronaldo
विज्ञापन

पिछले हफ्ते जुवेंटस चैंपियंस लीग की अंतिम 16वीं जीत के बाद अति उत्साह में आए गए क्रिस्टियानो रोनाल्डो को अपनी एक गलती भारी पड़ी।  जिसके लिए यूईएफए (UEFA) द्वारा गुरुवार को क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर 20,000 यूरो (22,738 डॉलर) का जुर्माना लगाया गया। दरअसल रोनाल्डो ने जुवेंटस चैंपियंस लीग में एटलेटिको मैड्रिड के कोच डिएगो सिमोन की नकल की। इससे बाद यूईएफए ने कड़ाई दिखाते हुए रोनाल्डो पर ये जुर्माना ठोका है। 

विज्ञापन


रोनाल्डो ने पहले गेम में अपनी टाई-विनिंग पेनल्टी के बाद कमर हिलाकर सिमोन के हावभाव की नकल की थी। इससे पहले अर्जेंटीना के फुटबॉलर सिमोन को भी उनके उत्सव के लिए यूईएफए द्वारा 20,000 यूरो का जुर्माना लगाया गया था।

इस मामले में सिमोन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मैच के बाद कहा, 'रोनाल्डो ने देखा होगा कि मैंने वांडा मेट्रोपोलिटानो में यह किया और वो भी मेरी तरह करने की कोशिश कर रहे होंगे।'
विज्ञापन


गुरुवार को नौ महीने की अनुपस्थिति के बाद पुर्तगाल अंतर्राष्ट्रीय ड्यूटी पर लौटने वाले रोनाल्डो ने पिछले साल रियल मैड्रिड से 100 मिलियन यूरो में हस्ताक्षर करने के बाद  जुवेंटस में शिरकत की और उन्होंने 24 गोल किए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें