फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानदार जीत के साथ मैनचेस्टर युनाइटेड नॉकआउट दौर में

विज्ञापन
विज्ञापन
शानदार जीत के साथ मैनचेस्टर युनाइटेड ने चैंपियंस लीग के नॉकआउट दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है। जबकि चेल्सी और बार्सेलोना को हार के बाद भी अंतिम 16 में जगह मिल गई है।
विज्ञापन


एकतरफा मुकाबले में मैनचेस्टर युनाइटेड ने बेयर लीवरकुसेन को 5-0  से रौंद दिया। मुकाबले में गोल की शुरुआत 22वें मिनट से हुई। एंटोनियो वैलेंसिया ने मैच का पहला गोल दागा। वैलेंसिया ने साथी खिलाड़ी वाइने रूनी से मिले पास को गोल में तब्दील किया।

महज आठ मिनट के अंतराल पर युनाइटेड के गोलों की संख्या उस समय दो हो गई जब लीवरकुसेन के डिफेंडर एमिर स्पेहिक ने वाइने रूनी के फ्री-किक को गलती से अपने ही गोलपोस्ट में डाल दिया।
विज्ञापन


बाकी तीनों गोल दूसरे हॉफ में दागे गए। तीसरा गोल जॉनी इवांस ने 65वें मिनट में किया। बाकी दोनों गोल क्रिस स्मेलिंग (77 मिनट) और नानी (88 मिनट) ने दागे।

चेल्सी को मिली हार
वहीं ग्रुप ई से चेल्सी को हार के बावजूद नॉकआउट दौर में जगह मिल गई है। मंगलवार को चेल्सी को बासेल के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। मैच के अंतिम समय में मोहम्मद सालाह ने दागकर पिछले साल की चैंपियन टीम को चौंका दिया।

जबकि ग्रुप-एच में लियोन मेसी के बगैर मैदान पर बार्सेलोना टीम को अजेक्स से 1-2 से शर्मनाक हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि हार के बावजूद मेसी की टीम अंतिम 16 में पहुंच गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें