बर्नांडो सिल्वा और एर्लिंग हालैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
चैंपियंस लीग के मौजूदा सीजन में हालैंड का 11वां गोल
प्रीमियर लीग में हालैंड का यह पहला सीजन है। अभी मैनचेस्टर सिटी की टीम इस सीजन में सभी टूर्नामेंट मिलाकर 15 मैच खेल सकती है। ऐसे में हालैंड अपने खाते में कई गोल और जोड़ सकते हैं। बायर्न के खिलाफ हालैंड का गोल चैंपियंस लीग के मौजूदा सीजन में 11वां गोल है। उन्होंने प्रीमियर लीग में 30, एफए कप में तीन और लीग कप में एक गोल किया है।
निशाने पर सालाह और रोनाल्डो का रिकॉर्ड
हालैंड लिवरपूल के मोहम्मद सालाह का एक रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। सालाह ने 38 मैच में 32 गोल दागे थे। हालैंड के 30 गोल हैं और उनकी टीम के नौ मैच प्रीमियर लीग में बाकी हैं। अल नस्र के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो चैंपियंस लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा 17 गोल किए थे। हालैंड उनसे 11 गोल पीछे हैं। अगर हालैंड की टीम फाइनल तक पहुंचती है तो वह रोनाल्डो से भी आगे निकल जाएंगे।