भारतीय लड़कियों को जोहनिसबर्ग में चल रहे ब्रिक्स अंडर-17 फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में मेजबान दक्षिण अफ्रीका के हाथों 1-5 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के अनुसार पहले हाफ में मुकाबला एक-एक से बराबर रहने के बाद मेजबान टीम ने दूसरे हाफ में एक के बाद एक चार गोल दागकर भारत को चारों खाने चित कर दिया।
दक्षिण अफ्रीका ने 25वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। 40वें मिनट में वनलालहरीअटीरी ने गोल कर भारत को बराबरी दिला दी। दूसरे हाफ में मेजबान ने चार गोल कर शानदार जीत दर्ज की। भारत को अपना दूसरा मुकाबला रूस से खेलना है।