कोरोनावायरस के चलते चीन को एक और टूर्नामेंट से हाथ धोना पड़ा है। टोक्यो ओलंपिक के लिए चीन में होने वाले महिला एशियन फुटबॉल क्वालिफायर के ग्रुप बी के मुकाबले अब ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में खेले जाएंगे। इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (आईओसी) ने गुरुवार को इसकी जानकरी दी। इस ग्रुप में चीन के अलावा ऑस्ट्रेलिया, ताईवान और थाईलैंड की टीम है। कोरोनावायरस के चलते अब तक चीन में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। करीब छह हजार लोग इसकी चपेट में हैं।
चीन की महिला टीम 29 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है। खिलाड़ियों की मेडिकल जांच के बाद ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश दिया गया। चीनी टीम को पहला मैच तीन फरवरी को थाईलैंड के खिलाफ खेलेगी। हालांकी आयोजकों का कहना है कि यह मैच छह फरवरी को भी हो कराया जा सकता है। चीन की टीम में वुहान के किसी भी खिलाड़ी को नहीं शामिल किया गया है।
इससे पहले चीन में होने वाले बॉक्सिंग क्वालियर को कोरोनावायरस को दूसरे देश में शिफ्ट कर दिया गया। अब यह जॉर्डन में आयोजित होगा। वहीं, नानजिंग में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप को भी एक साल के लिए टाल दिया गया। यह टूर्नामेंट अब 2021 में होगा।