फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम आंखों से दी अपने नायक को अंतिम विदाई, माराडोना को उनके माता-पिता के पास दफनाया गया

Sat, 28 Nov 2020 07:11 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डिएगो माराडोना - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

अपने महानायक डिएगो माराडोना को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों की तादाद में फुटबॉलप्रेमियों का हुजूम सड़कों पर उमड़ पड़ा। आंखों में आंसू और हाथ में अर्जेंटीना का झंडा लिए फुटबॉल के गीत गाते इन प्रशंसकों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा।

विज्ञापन


माराडोना के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन शाम छह बजे बंद कर दिए गए। इससे उनकी एक झलक पाने को आतुर दर्शक उतावले हो गए और कब्रिस्तान के दरवाजों पर तनाव पैदा हो गया। जार्डिन बेल्ला विस्टा कब्रिस्तान पर एक निजी धार्मिक समारोह में अंतिम संस्कार के लिए करीब दो दर्जन लोग मौजूद थे।


माराडोना को उनके माता-पिता डालमा और डिएगो के पास दफनाया गया। उनकी अंतिम यात्रा में प्रशंसक फुटबॉल के गीत गा रहे थे। कुछ ने राष्ट्रध्वज लपेटा हुआ था। उन्होंने प्लाजा डे मायो से 20 ब्लॉक की दूरी पर लंबी कतार बना रखी थी। यह वही जगह है जहां माराडोना की अगुवाई में 1986 विश्व कप जीतने पर जश्न मनाया गया था।
विज्ञापन


हिंसा की वजह से कइयों को चोटें आई और गिरफ्तारियां भी हुई, जिससे माराडोना के परिवार ने सार्वजनिक दर्शन बंद करने का फैसला लिया। इसके बाद ताबूत को कार पर रखा गया जिस पर माराडोना का नाम लिखा था।

उन्हें अंतिम विदाई देने को आतुर प्रशंसक राष्ट्रपति भवन की दीवारों पर चढ़ गए मानों वह फुटबॉल का स्टेडियम हो। उनके जनाजे के रवाना होने के साथ ही लोग नारे लगाने लगे,‘डिएगो मरा नहीं है, वह लोगों के दिलों में रहते हैं।’अंतिम यात्रा में गाड़ियों के काफिले के साथ पुलिस भी थी। माराडोना का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर अर्जेंटीना के ध्वज और दस नंबर की जर्सी में लिपटा हुआ था। 

बेटा और बेटियां भी रहीं मौजूद : उनकी बेटियों और परिवार के करीबी सदस्यों ने पहली विदाई दी। उनकी पूर्व पत्नी क्लाउडिया विलाफेर माराडोना की बेटियों डालमा और जियानिन्ना के साथ आई थी।

उसके बाद उनकी अन्य पूर्व पत्नी वेरोनिका उनके बेटे डिएगुइटो फर्नांडो के साथ आई। उनकी बेटी जाना माराडोना भी अंतिम संस्कार के समय मौजूद थी। इसके बाद 1986 विश्व कप विजेता टीम के साथी खिलाड़ी पहुंचे जिनमें आस्कर रगेरी शामिल थे। अर्जेंटीना के कई अन्य फुटबॉलर भी इस मौके पर मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें