फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माराडोना के निधन पर केरल के खेल क्षेत्र में दो दिनों के शोक की घोषणा

Thu, 26 Nov 2020 04:47 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डिएगो माराडोना
विज्ञापन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना के निधन से पूरी दुनिया के फुटबॉल प्रसंशकों में शोक की लहर है। बुधवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद इस महान फुटबॉलर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसके बाद से ही दुनिया के हर कोने से उन्हें लोग अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। भारत में भी उन्हें कोलकाता, गोवा समेत कई जगहों पर फैंस ने याद किया।    

विज्ञापन


केरल सरकार ने भी माराडोना के सम्मान में राज्य के खेल क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दो दिनों के शोक की घोषणा की। राज्य के खेल मंत्री ई पी जयराजन ने शोक की घोषणा करते हुए कहा कि माराडोना के निधन से दुनियाभर में फुटबॉल के प्रशंसक काफी उदास हैं। उन्होंने कहा, ‘केरल में भी लाखों प्रशंसकों को उनके निधन के बारे में विश्वास नहीं हो रहा है। ऐसी स्थिति में राज्य के खेल विभाग ने बृहस्पतिवार से दो दिनों का शोक मनाने का फैसला किया है।'

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने डिएगो माराडोना के निधन पर बुधवार को शोक जताते हुए कहा था कि दुनिया भर में माराडोना के प्रशंसक इस महान खिलाड़ी की कमी को महसूस करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें