फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीडन के डेनेरबी बने अंडर-17 विश्व कप के लिए महिला फुटबॉल टीम के कोच

Sun, 10 Nov 2019 08:23 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
थामस डेनेरबी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

स्वीडन के थामस डेनेरबी को शनिवार को फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। यूएफा प्रो डिप्लोमाधारी डेनेरबी को कोचिंग का 30 साल का अनुभव है जिसमें उन्होंने स्वीडन की महिला राष्ट्रीय टीम को 2011 में फीफा विश्व कप में तीसरे स्थान और 2012 लंदन ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाया था। इससे पहले वह नाईजीरियाई राष्ट्रीय टीम से जुड़े थे।

विज्ञापन


अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने उनका स्वागत करते हुए कहा, ‘थामस महिला अंडर-17 टीम के लिए 2020 फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप को ध्यान में रखते हुए कोच पद के लिए सही दावेदार हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें