इंडियन सुपर लीग में दो बार की पूर्व चैम्पियन एटीके ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। टीम अपना दबदबा कायम रखते हुए शनिवार को जमेशदपुर एफसी को 3-1 से हराकर तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी। घरेलू टीम ने फिजी के फारवर्ड रॉय कृष्णा के 57वें और 71वें मिनट में किए गोल से 2-0 से बढ़त बना ली थी। जमशेदपुर एफसी ने 85वें मिनट में सर्गियो कास्टेल के गोल से इस अंतर को कम किया लेकिन फिर उसके लिये कोई गोल नहीं हो सका। एटीके के लिये अंतिम गोल एडु गार्सिया ने किया।