फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC 2022: अर्जेंटीना की चौंकाने वाली हार पर पुर्तगाल के दिग्गज लुईस फिगो बोले- यही फुटबॉल है, यही खेल है

Tue, 22 Nov 2022 07:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

फीफा विश्व कप 2022 में अर्जेंटीना को अपने पहले मैच में सऊदी अरब के खिलाफ 1-2 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। अर्जेंटीना की यह हार सभी के लिए काफी चौंकाने वाली थी। 
 
विज्ञापन
अर्जेंटीना बनाम सऊदी अरब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा विश्व कप 2022 में तीसरे दिन बड़ा उलटफेर देखने को मिला। खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही अर्जेंटीना की टीम को सऊदी अरब ने 2-1 के अंतर से हरा दिया। अर्जेंटीना की यह हार दुनिया भर में फुटबॉल फैंस को चौंकाने वाली थी। मेसी की टीम की इस हार पर पुर्तगाल के दिग्गज खिलाड़ी लुइस फिगो और सोल कैंपबेल ने अपनी राय रखी। इस दौरान लुइस फिगो ने कहा कि यही फुटबॉल है, यही खेल है। 
विज्ञापन


एक निजी चैनल में बातचीत के दौरान लुइस फिगो ने कहा, “मुझे लगता है कि यही फुटबॉल है, यही खेल है। शुरुआत में कोई नहीं कह सकता था कि यह नतीजा होगा। लेकिन इस मैच को देखना बिल्कुल भी हैरान करने वाला नहीं था। मैं समझता हूं कि हमें सउदी अरब को इसके लिए बधाई देनी चाहिए। सभी खिलाड़ी कोच के प्लान को लेकर काफी स्पष्ट थे। उन्होंने मैच के दौरान जमकर मेहनत की और मुझे आश्चर्य हुआ कि वे इस स्तर का खेल दिखा सकते हैं। मैं वास्तव में हैरान हूं और उनकी खेल भावना को बधाई देना चाहता हूं।"

सोल कैंपबेल ने अर्जेंटीना की हार पर कहा, "आप हमेशा पहला गेम जीतना चाहते हैं और कुछ अंक हासिल कर बेहतर स्थिति में रहते हुए अंक तालिका में प्रवेश करना चाहते हैं। अब अर्जेंटीना के पास ज्यादा मौके नहीं हैं। अब इस टीम को सभी मैच जीतने होंगे। सऊदी अरब के खिलाड़ियों को सलाम। वाकई शानदार परिणाम था। मैच के हर पल में वह गेंद को अपने पास रखना चाहते थे। 
विज्ञापन


मैच में क्या हुआ?
इस मैच में अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ने 10वें मिनट में पेनल्टी पर गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हॉफ टाइम तक अर्जेटीना की बढ़त कायम रही, लेकिन इसके बाद सऊदी अरब ने सात मिनट के अंदर दो गोल कर 2-1 की बढ़त ले ली। सऊदी अरब के लिए सालेह अलसेहरी ने 48वें और 53वें मिनट में सालेम अलडावसारी ने गोल किया। इसके बाद दोनों टीमें गोल के लिए जूझती रहीं, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। अंत में सऊदी अरब ने सभी को हैरान करते हुए यह मैच जीत बड़ा उलटफेर किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें