फ्रांसीसी टीम को क्वार्टर फाइनल तक ले जाने में सबसे बड़ा योगदान कलाइन एमबापे और एंटोनी ग्रीजमैन का रहा है। अर्जेटीना के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल में एमबापे के दो गोलों ने मैच का नतीजा बदला तो ग्रीजमैन का पेनाल्टी पर गोल भी यादगार है।
फ्रांसीसी टीम का टूर्नामेंट में सफर अच्छा रहा और उसने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 हराया, जबकि पेरू को 1-0 से मात दी। इसके अलावा डेनमार्क से मैच 1-1 से ड्रॉ खेला। उसके सामने उरुग्वे की चुनौती होगी लेकिन यह मैच रोमांचक होने की उम्मीद है। वहीं उरुग्वे ने टूर्नामेंट की शुरुआत धमाकेदार की और ग्रुप स्टेज में लगातार तीनों मैच अपने नाम किए।
उसने जीत का सिलसिला पहले मिस्र और सऊदी अरब को 1-0 से हराकर किया और फिर रूस को 3-0 से शिकस्त दी। इसके बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाली टीम को 2-1 से मात देकर क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया।
क्वार्टर फाइनल में टीमें
ब्राजील
इंग्लैंड
बेल्जियम
क्रोएशिया
उरुग्वे
स्वीडन
फ्रांस
रूस