फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा अंडर-17 विश्व कप के शुभंकर का हुआ अनावरण

Fri, 10 Feb 2017 10:10 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली
विज्ञापन
फीफा अंडर-17 विश्व कप - फोटो : fifa
विज्ञापन
दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में फीफा अंडर-17 विश्व कप 2017 का अधिकारिक मैस्कॉट (शुभंकर) 'खेलियो' का अनावरण शुक्रवार को किया गया।  इस साल के अंत में भारत की मेजबानी में खेला जाना है। इसके आयोजन में केवल 238 दिन शेष बचे हैं। 
विज्ञापन


जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में होने वाले इस शानदार कार्यक्रम में खेल मंत्री विजय गोयल, स्थानीय आयोजन समिति के चेयरमैन और एआईएफएफ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद थे।  फीफा अंडर -17 विश्व कप में 'खेलियो' नाम का जो शुभंकर है, वो एक मलिन और चित्तीदार तेंदुआ है। 

यह चित्तीदार तेंदुआ जो मुख्य रुप से हिमालय क्षेत्रों और दक्षिण-पूर्व एशिया में पाया जाता है। इस प्रजाति के तेंदुए की कुल संख्या 10,000 से भी कम हैं। यह चरित्र खेल के प्रति जोश,दक्षता,शक्ति और विशिष्टता को दर्शाता है। इस शुभंकर को सैकड़ों युवाओं और करिश्माई चेहरे वाले फुटबॉल प्रशंसकों के लिए पेश किया गया है।
विज्ञापन
     

 
विज्ञापन

भारत का अभी तक का सबसे यादगार शुभंकर: खेल मंत्री

- फोटो : fifa
इस अवसर पर खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा कि  "मुझे पूरा विश्वास है कि भारत का अभी तक का सबसे यादगार शुभंकर होगा। शुभंकर 'खेलियो' हमारे देश के युवाओं को जीवंत, उत्साह से परिपूर्ण और सही दिशा में प्रतिनिधित्व करेगा। और बच्चों को फुटबॉल से जोड़ने में बहुत मदद करेगा"।

इसके अलावा पटेल ने कहा कि अधिकारिक शुभंकर  'खेलियो' को प्रस्तुत करना हमारे लिए सबसे बड़ा कदम होगा जो इस टूर्नामेंट को पूरे देश में मेजबानी करेगा। गौरतलब है कि भारत कि मेजबानी में पहली बार फीफा अंडर-17 विश्व कप टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। 6 से 28 अक्टूबर तक खेले जाने वाले इस 

टूर्नामेंट में कुल 24देशों की  टीमें भाग लेंगी।  इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। इसके लिए 6 शहरों को चुना गया है, जिसमें नई दिल्ली,कोलकाता, कोच्ची, मुम्बई, गोवाहाटी और मर्गाओ  शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें