फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरिया के खिलाफ 0-1 से हारा भारत, फीफा अंडर 17 विश्व कप में जगह बनाने में नाकाम

Tue, 02 Oct 2018 10:31 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल टीम को एएफसी अंडर 16 चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में सोमवार को यहां दक्षिण कोरिया की मजबूत टीम के खिलाफ 0-1 से शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे टीम फीफा अंडर 17 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही।
विज्ञापन


सोलह साल बाद इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में खेल रहे भारत ने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन कोरिया की टीम को जीत दर्ज करने से नहीं रोक पाई।

खिताब के प्रबल दावेदारों में शुमार कोरिया ने मैच का एकमात्र गोल 67वें मिनट में जियोंग सेंगबिन के जरिए किया।

एएफसी अंडर 16 चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली चार टीमों को सीधे पेरू में 2019 में होने वाले फीफा अंडर 19 विश्व कप में जगह मिलेगी। भारत को मेजबान देश होने के कारण 2017 फीफा अंडर 17 विश्व कप में खेलने का मौका मिला था।

सोमवार की हार के बावजूद भारतीय टीम गर्व के साथ स्वदेश लौटेगी क्योंकि उसने टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल गंवाया और अपने से कहीं बेहतर टीम के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की ओर से गोलकीपर नीरज कुमार ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया और कोरिया के कई हमलों को नाकाम किया।

भारत को 2002 में भी क्वार्टर फाइनल में कोरिया के खिलाफ ही 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें