फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEUvGOA: नॉर्थईस्ट यूनाइटेड-एफसी गोवा के बीच मैच ड्रॉ, 2-2 से बराबरी पर खत्म मुकाबला

Mon, 01 Oct 2018 09:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
NEUvGOA
विज्ञापन

लगातार चार साल से इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में हिस्सा लेने के बावजूद एक बार भी प्लेऑफ में जगह न बना पाने वाली नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी अपने घर में गोवा एफसी के खिलाफ जीत दर्ज करने में नाकाम हो गई। दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ हो गया है। मैच में पहला गोल नॉर्थईस्ट एफसी की तरफ से फेडेरिको गैलेगो ने 8वें मिनट में दागा। इसके बाद 14वें मिनट में पिछले साल के टॉप स्कोरर कोरो ने गोल दागकर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद मैच के 39वें मिनट में कोरो ने दूसरा गोल कर यूनाइटेड एफसी को 2-1 से फिर आगे कर दिया। दूसरे हाफ का खेल शुरू होने के बाद गोवा के बार्थोलोम्यू ओग्बेचे ने 53वें मिनट में गोल दागकर मैच 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों टीमें के फॉरवर्ड खिलाड़ी एक दूसरे के गोलपोस्ट पर लगातार हमला करते रहे, लेकिन किसी का प्रयास गोल में तब्दील नहीं हो सका। दोनों टीमों के गोलकीपरों ने शानदार खेल दिखाते हुए एक के बाद एक लगातार कई गोल रोके।
विज्ञापन


यहां जानें मैच का पूरा हाल

83वां मिनट: अहमद जाहू की जगह मैदान पर आए मिगुल पलैंका

83वां मिनट: मैदान से बाहर गए स्टार फुटबॉलर फेडेरिको गैलेगो, ऑगस्टीन ओकराह की मैदान पर वापसी

75वां मिनट: रॉलिन ने गोवा के गोलपोस्ट पर एक और निशाना दागा, फिर गोल रोकने में कामयाब नवाज

70वां मिनट: ल्यूडो की गलती पर बूमस ने की पेनल्टी के अपील, रेफरी ने नकारा

66वां मिनट: नॉर्थईस्ट के निखिल कदम का शानदार प्रयास, लेकिनगोवा के नवाज गोल होने से रोका

60वां मिनट: गोवा कीगन पेरीरा मैदान से बाहर, रॉबर्ट लालथल्मुआना संभालेंगे को मिला मौका

53वां मिनट: गोवा के बार्थोलोम्यू ओग्बेचे ने दागा शानदार गोल

मैच का पहला हाफ खत्म, 2-1 से आगे गोवा


41वां मिनट: रॉलिन ने गोवा के लिए बेहतरीन किक मारा, लेकिन फुटबॉल गोलपोस्ट से ऊपर निकल गई

39वां मिनट: कोरो ने मैच में दागा दूसरा गोल, 2-1 से आगे गोवा

36वां मिनट: रेडीम के पास पर सेरीटोन ने किया गोल करने का शानदार प्रयास

31वां मिनट: गोवा के एक और शानदार प्रयास को नॉर्थईस्ट के गोलकीपर रेहनेश ने किया नाकाम

30वां मिनट: जाहू के स्लाइड से गैलेगो को मैदान पर लगी चोट, मैच रेफ्री ने दिखाया येलो कार्ड

25वां मिनट: नॉर्थईस्ट के गोलपोस्ट पर फेडेरिको गैलेगो का एक और करारा प्रहार, गोल करने से चूके

14वां मिनट: पिछले साल के टॉप स्कोरर कोरो ने दागा बेहतरीन गोल, स्कोर 1-1 से बराबर

10वां मिनट: फेडेरिको गैलेगो का एक और बेहतरीन प्रयास, लेकिन गोल करने में नाकाम

8वां मिनट मिनट: नॉर्थईस्ट एफसी की तरफ से फेडेरिको गैलेगो ने दागा शानदार गोल

-दर्शकों के बीच में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। कुछ ही देर में मैच शुरू होगा।

-दोनों ही टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आ चुके हैं।

-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।

 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें