फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरकांटिनेटल कप: बढ़त के बावजूद हारी भारतीय टीम, पहले मुकाबले में तजाकिस्तान से मिली मात

Mon, 08 Jul 2019 08:39 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल - फोटो : social media
विज्ञापन

सुनील छेत्री के पहले हाफ में दागे गए दो गोल के बावजूद भारतीय फुटबॉल टीम को इंटरकांटिनेटल कप के पहले मुकाबले में रविवार को ताजिकिस्तान के हाथों 2-4 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। ताजिकिस्तान ने दूसरे हाफ में एक के बाद एक चार गोल किए। छेत्री नेे चौथे और 41वें मिनट में गोल किए। ताजिकिस्तान के लिए कोमरॉन तुरसुनोव (56वें मिनट), शेरिडिन बोबोइवे (58वें मिनट), राहीमोव (71वें मिनट) और सैमिएव (74वें मिनट) ने गोल किए। भारतीय टीम को अपने दूसरे मुकाबले में 13 जुलाई को नॉर्थ कोरिया से खेलना है। भारतीय टीम रैंकिंग में 101वें, जबकि ताजिकिस्तान 120वें नंबर पर है। 

विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

छेत्री ने फिर मेसी को पीछे छोड़ा

sunil chhetri
सुनील छेत्री ने इस साल में दूसरी बार अर्जेंटीनी दिग्गज लियोनल मेसी को पीछे छोड़ा। मैच का अपना पहला गोल करते ही छेत्री सक्रिय खिलाड़ियों में सर्वाधिक गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। यह उनका 69वां गोल था। इसके बाद उन्होंने 70वां गोल किया। मेसी (68) तीसरे नंबर हैं। पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (88) शीर्ष पर हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें