पहले हाफ में किए गए दो गोल के दम पर अर्जेंटीना ने पिछले दो बार के चैंपियन चिली को 2-1 से शिकस्त देकर कोपा अमेरिका कप में तीसरा स्थान किया। अर्जेंटीना के लिए सर्जियो एगुएरो ने 12वें और पाउलो डाइबाला ने 22वें मिनट में गोल किए। चिली के लिए एकमात्र गोल अर्टुरो विडाल ने खेल के 59वें मिनट में पेनाल्टी पर किया।