फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडनी एफसी ने सिटी को 1-0 से हराकर जीता पांचवां ए-लीग खिताब

Sun, 30 Aug 2020 09:07 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Football - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई डिफेंडर रियान ग्रांट के गोल की बदौलत सिडनी एफसी ने अतिरिक्त समय तक चले फाइनल में मेलबर्न सिटी एफसी को 1-0 से हराकर अपना पांचवां ए-लीग चैम्पियनशिप खिताब जीता। रविवार को वेस्टर्न सिडनी स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल में 90 मिनट बाद दोनों टीमों का स्कोर 0-0 था, जिससे मैच अतिरिक्त समय में चला गया।

विज्ञापन


अतिरिक्त समय का पहला हाफ दो विवादास्पद वीडियो फैसले वाला रहा जिसमें मेलबर्न सिटी के हैरिसन डेलब्रिज के 18वें मिनट को ‘वीडियो समीक्षा प्रणाली’ के बाद खारिज कर दिया गया और फिर सिडनी के एडम डि फोंड्रे को 28 मिनट में पेनल्टी नहीं दी गई। ग्रांट ने मैच के 100वें मिनट में गोल किया और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के लिये जो मार्स्टन पदक दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें