अंतरराष्ट्रीय फुटबाल महासंघ (फीफा) के महासचिव जेरोम वाल्के ने ब्राजील में अगले वर्ष होने वाले कंफेडरेशंस कप के लिए तैयार किए जा रहे छह स्टेडियमों के निर्माण में हो रही देरी पर चिंता जताई है। वाल्के ने 66800 दर्शक क्षमता वाले मिनेराओ स्टेडियम का दौरा करने के बाद कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इस गति से कंफेडरेशंस कप के लिए तैयार किए जा रहे छह स्टेडियम समय पर पूरे हो पाएंगे। बेलो होरिजेंटो और फोर्टालेजा के कास्एलाओ स्टेडियम का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है लेकिन एरेना पेरनमबूको स्टेडियम में अभी 64 फीसदी काम ही पूरा हो पाया है। टूर्नामेंट में अब सिर्फ आठ महीने का समय बाकी रह गया है।’