फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हिस्सों में बांटी जाएगी संतोष ट्रॉफी

Wed, 17 Oct 2012 10:58 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आई-लीग के शुरू होने के बाद अपनी चमक खोती जा रही संतोष ट्रॉफी का आकर्षण वापस लाने के लिए इसको दो हिस्सो में बांटने की तैयारी कर ली गई है। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने इस वर्ष या अगले वर्ष की शुरुआत में संतोष ट्रॉफी के दो संस्करण कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


इन्हें टियर-1 और टियर-2 का नाम दिया जाएगा। टियर-1 में संतोष ट्रॉफी के पिछले संस्करण में पहले 16 स्थानों पर रहने वाली टीमें शामिल होंगी जबकि निचले 16 स्थान पर रही टीमें टियर-2 का हिस्सा बनेंगी। खास बात यह है कि इनमें से किसी एक संस्करण की मेजबानी यूपी को मिलने जा रही है। संभावना है कि यह आयोजन में लखनऊ में हो सकता है।

यूपी में अंतिम बार संतोष ट्रॉफी की मेजबानी 28 वर्ष पूर्व बनारस को मिली थी। सूत्रों की मानें तो एआईएफएफ की एक टीम ने यूपी को मेजबानी देने के लिए आगरा, लखनऊ और बनारस का दौरा किया था, जिसमें लखनऊ पर बात बनती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


यूपी के साथ दूसरे संस्करण की मेजबानी केरल को दी जा सकती है। लेकिन दोनों की ही मेजबानी पर आधिकारिक घोषणा एआईएफएफ बाद में करेगी। दरअसल संतोष ट्रॉफी में कई राज्यों की बेहद कमजोर टीमें इसका आकर्षण चुरा रही थीं।

इन टीमों को टियर-2 में आपस में भिड़ने का मौका दिया जाएगा। इस संस्करण के फाइनल में पहुंचने वाली टीमों को अगले वर्ष के टियर-1 संस्करण में जगह दी जाएगी, जबकि टियर-1 की निचली दो टीमों को रेलीगेट होकर टियर-2 में खेलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें