भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील क्षेत्री अपनी गर्लफ्रेंड से आगामी 4 दिसंबर को शादी करेंगे। क्रिकेटरों की शादी के बीच क्षेत्री की यह शादी भी मीडिया के लिए चर्चा का विषय रहेगी। क्षेत्री लंबे समय से उनकी गर्लफ्रेंड रही सोनम भट्टाचार्य को अपना जीवन साथी बनाएंगे। सोनम मोहन बागान के महान फुटबॉलर सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी हैं। उन्होंने स्कॉटलैंड से बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक की पढ़ाई की है।
सुनील का जन्म आंध्र प्रदेश के सिकंदराबाद में हुआ था। वैसे उनका परिवार मूल रूप से नेपाल का है। क्षेत्री की मां और दो बहनें नेपाल की तरफ से महिला फुटबॉल खेल चुकी हैं। सोनम और सुनील की शादी कोलकाता में एक गरिमामय समारोह में 4 दिसंबर को होगी। शादी का रिसेप्शन 24 दिसंबर को बेंगलुरू में होगा।
इन दोनों की सगाई गुड़गांव में संपन्न हुई। जिसमें एक संगीत समारोह का आयोजन भी किया गया। 33 वर्षीय क्षेत्री इंडियन सुपर लीग के चौथे सीजन में बेंगलुरू एफसी की ओर से खेल रहे हैं।
Ladies and Gentlemen, we present to you the FIRST LADY of Indian Football: #SonamChhetri .😀😎 #Bhaiya aur #Bhabi ko Badhaiya ho Badhaiya. :D :D After the #Sangeet #Ceremony, the #Marraige will take place on #December 4th #Congratulations 💐😊. #SUNILCHHETRI #Legendoffootball #Best #Wishes for the #life Ahead ! @chetri_sunil11 #instagram #instagramlike #Instagramlove
A post shared by Akash solanki (Skysingh) (@skysingh007) on Nov 20, 2017 at 9:02pm PST