भारतीय फुटबॉल जगत के सितारों ने ऑल इंडिया फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष प्रियरंजन दासमुंशी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। दासमुंशी करीब 20 वर्षों तक फेडरेशन का कामकाज संभाला था। कांग्रेस के पूर्व नेता मुंशी का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया था।
मुंशी को याद करते पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने कहा, दासमुंशी फुटबॉल को लेकर हमेश उत्साहित रहते थे। मैं जब ईस्ट बंगाल के लिए खेल रहा था तब उन्होंने मेरी काफी मदद की। फुटबॉल के लिए उनका लगाव किसी से छिपा नहीं था। पूर्व कप्तान विजयन ने कहा कि मुंशी ने बहुत कम समय में नेशनल फुटबॉल लीग की शुरुआत की। इसे उनकी विरासत कहा जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि दासमुंशी ने नेशनल फुटबॉल लीग की शुरुआत की थी। जिसे 2007 में आईलीग नाम दिया गया। दासमुंशी ने 2006 फीफा वर्ल्ड कप मैच में बतौर कार्यकारी भाग लिया था।