फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज छेत्री छोड़ सकते हैं पुर्तगाली क्लब

Fri, 24 May 2013 10:46 PM IST
मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्टिंग लिस्बन के साथ सिर्फ 5 मैच खेलने का मौका मिलने के बाद भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री अब अधिक व्यवहारिक रवैया अपनाएंगे और पुर्तगाल के इस क्लब के साथ दूसरे सत्र के लिए जुड़ने से पहले टीम से अपने भविष्य के बारे में बात करेंगे।
विज्ञापन


छेत्री ने कहा, ‘मैं बाहर बैठने का आदी नहीं हूं। मेरे पूरे जीवन में मैं अपने क्लब और देश के लिए नियमित तौर पर पूरे 90 मिनट खेला हूं। यह बार-बार मेरे दिमाग में आता है। अगर आफ फिट हों लेकिन मैच में नहीं खेल रहे तो मानसिक तौर पर यह आपके लिए नुकसानदायक होता है। छह महीने मैंने लिस्बन की बी टीम की ओर से पांच मैच खेले जो मेरे आत्मविश्वास के लिए सही नहीं है।’

उन्होंने कहा, 'मैं तीन महीने पहले वापस आया और तब अब तक चर्चिल ब्रदर्स के लिए 14-15 मैच खेला। हमने लीग भी जीता। अब मैं फिर पुर्तगाल जा रहा हूं। वहां नए सिरे से देखता और बात करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पोर्टिंग लिस्बन के साथ छेत्री का अनुबंध जून 2014 तक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें