फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील छेत्री ने तोडा बाइचुंग भूटिया का रिकार्ड

Wed, 20 Nov 2013 04:12 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने मंगलवार को नेपाल के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच में पहले हाफ में गोल करने के साथ ही देश के लिए सर्वाधिक गोल करने का पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया का रिकार्ड तोड दिया।
विज्ञापन


छेत्री ने 15 नवंबर को इसी मैदान पर फिलीपींस के खिलाफ मैच में भूटिया के भारत के लिए 42 अंतरराष्ट्रीय गोल करने के रिकार्ड की बराबरी की थी। छेत्री ने 80वें अंतरराष्ट्रीय मैच में जाकर अपना 43वां गोल किया और भूटिया से आगे निकल गए। भूटिया ने 107 मैचों में 42 गोल किए थे।

छेत्री ने 2004 में सैफ खेलों में पाकिस्तान में अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया। उन्होंने अपना पहला गोल 12 जून 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ किया था।

नेपाल पर 2-0 से शानदार जीत
कप्तान सुनील छेत्री और क्लिफोर्ड मिरांडा के दोनों हाफ में किए गए एक-एक गोल की बदौलत भारत ने नेपाल को अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच में मंगलवार को यहां 2-0 से हराकर सैफ कप के फाइनल में मिली हार का बदला चुकता कर लिया।
विज्ञापन


छेत्री ने 21वें मिनट में गोल किया जबकि मिरांडा ने दूसरा हाफ शुरू होने के तीन मिनट बाद ही गोल करके भारत को 2-0 से आगे कर दिया। नेपाली टीम ने इसके बाद गोल करने के भरसक प्रयास किए लेकिन टीम इंडिया आखिर तक अपने किले को बचाने में सफल रही।

भारत को कुछ महीने पहले सैफ कप के फाइनल में नेपाल के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पडा था लेकिन कंचनजंघा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने नेपाली टीम को हावी होने का कोई मौका नहीं दिया और शुरुआत से ही अपना दबदबा कायम रखा।

भारतीय कोच विम कोवरमैंस ने इस मैच के लिए अपनी टीम में दो बदलाव किए थे। शुक्रवार को फिलीपींस के खिलाफ मैच में उतारे गए लैनी रोड्रिग्स और गुरजिंदर कुमार की जगह इस बार लालरिंदिका राल्टे और नारायण दास को उतारा गया था। साथ ही सैफ कप फाइनल खेलने वाली भारतीय टीम में सात बदलाव किए गए थे।
विज्ञापन


(खबर पर अपनी राय देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें