फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुआरेज की हैट्रिक, बार्सिलोना बना चैंपियन

Mon, 16 May 2016 01:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फुटबॉल (डेमो)
विज्ञापन
स्टार फुटबॉलर लुइस सुआरेज के हैट्रिक की बदौलत गत चैंपियन बार्सिलोना ने ग्रेनेडा को हराकर ला लीगा खिताब जीत लिया है। शनिवार को खेले गए मुकाबले में बार्सिलोना ने ग्रेनेडा को 3-0 से पराजित किया।
विज्ञापन


सुआरेज ने मैच के 22वें, 38वें और 86वें मिनट में तीन गोल किए। सत्र के फिनाले में उरुग्वे के सुआरेज ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की। मौजूदा सत्र में सुआरेज के नाम 40 गोल हो गए और ला लीगा में वह शीर्ष गोल स्कोरर भी रहे।

इस मामले में वह लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की श्रेणी में शामिल हो गए जिनका सर्वाधिक गोल दागने के मामले में साल 2009 में रिकॉर्ड रहा है।

सुआरेज ने पहला गोल जोर्डी अल्वा के निचले पास पर किया जबकि दूसरा गोल उन्होंने दानी अल्बेस के क्रॉस पर किया। मैच का तीसरा और आखिरी गोल सुआरेज ने नेमार से मिल पास पर किया।
विज्ञापन


इस जीत के बाद बार्सिलोना के अब 91 अंक हो गए हैं और वह अपनी चिर-प्रतिद्वंद्वी रियल मैड्रिड से एक अंक आगे है। दिन के एक अन्य मैच में रियल मैड्रिड ने डिपार्टिवो ला कुरना को 2-0 से हराया। रियल के लिए दोनों गोल रोनाल्डो ने किए। रोनाल्डो ने सत्र का अंत 35 गोल के साथ किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें