फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोपा अमेरिकाः सुआरेज के दम पर उरुग्वे का धमाकेदार आगाज, इक्वाडोर को 4-0 से रौंदा

Mon, 17 Jun 2019 11:23 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

-57 गोल कर चुके हैं उरुग्वे के लिए सुआरेज अब तक जो कवानी से दस ज्यादा हैं 
-15बार रिकॉर्ड कोपा अमेरिका की ट्रॉफी जीत चुकी है उरुग्वे की टीम 
विज्ञापन
सुआरेज - फोटो : bbc
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुईस सुआरेज और एडिसन कवानी के शानदार खेल से उरुग्वे ने दस खिलाड़ियों के साथ खेल रहे इक्वाडोर को 4-0 से रौंदकर कोपा अमेरिका में अपने अपने का धमाकेदार आगाज किया। रिकॉर्ड 15 बार के चैंपियन उरुग्वे के लिए निकोलस लोड्रियो (छठे मिनट), कवानी (33वें मिनट) और सुआरेज (44वें मिनट) ने गोल किए।

विज्ञापन


एक गोल अतुर्रा मीना (78वें मिनट) ने किया जोकि आत्मघाती था। उरुग्वे ने छठे मिनट में ही निकोलस के गोल से बढ़त बना ली थी। इस बढ़त को कवानी ने 33वें मिनट में बाईसाइकिल किक के जरिए शानदार गोल कर दोगुना कर लिया।

इसके 11 मिनट बाद सुआरेज ने अपने पैरों का जादू दिखाते हुए गेंद को जाल में अटकाकर इक्वाडोर को पूरी तरह से दवाब में ला दिया। पहले हाफ में उरुग्वे की टीम ने पूरी तरह से मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा।
विज्ञापन


हालांकि दूसरे हाफ में इक्वाडोर ने प्रतिद्वंद्वी टीम को कोई मौका नहीं दिया। लेकिन मीना की गलती इक्वाडोर को भारी पड़ गई जो अपने ही जाल में गेंद अटका बैठे। एक अन्य मैच में कतर ने पराग्वे को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें